Breaking News

MP बोर्ड परीक्षा: 5वीं-8वीं में भाषा के लिए एनसीईआरटी का विकल्प चयन करने वाले विद्यार्थियों को अलग से दी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं।

MP बोर्ड परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाएं अलग से दी जा रही हैं। 203 निजी स्कूलों के 6,621 छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 10:09 PM (IST)

Updated Date: Fri, 08 Mar 2024 10:09 PM (IST)

\"MP
MP बोर्ड परीक्षा

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश के निजी व सरकारी स्कूलों में पांचवीं से आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसमें भाषा (हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत) के लिए विद्यार्थियों को एससीईआरटी या एनसीईआरटी का विकल्प चयन करना था। इसके आधार पर ही भाषा विषय के अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं।

उत्तर पुस्तिकाएं भी अलग से दी जा रही हैं। 203 निजी स्कूलों के 6,621 छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। भाषा विषय के लिए एनसीईआरटी का विकल्प चयन करने वाले विद्यार्थियों को अलग से दो उत्तर पुस्तिकाएं स्टेप्ल कर दी जाएंगी।

राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला परियोजना समन्वयकों को आदेश जारी किए हैं कि राज्य स्तर से उपलब्ध कराई गई उत्तरपुस्तिकाएं एससीईआरटी पाठ्यक्रम आधारित प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयार कराई गई है। इस कारण भाषा के प्रश्नपत्रों में एनसीईआरटी विकल्प का चयन करने वाले परीक्षार्थियों को दो उत्तर पुस्तिकाएं स्टेपल कर वितरित की जाए।

दोनों उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षार्थी से सभी जानकारी भरवाकर पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर अंकित कराए जाएं। पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्न का क्रमांक अंकित करते हुए प्रश्नपत्र हल करने के निर्देश दिए जाएं। पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल एक लाख 14 हजार 956 सरकारी, निजी स्कूल और मदरसों के 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।

  • लेखक के बारे में
    \"\"

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *